फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2021 : भगवान के दर पर जाकर देवभूमि के लोगों ने किया नए साल का स्वागत, तस्वीरें

Fri, 01 Jan 2021 03:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
भगवान की पूजा-अर्चना के साथ किया नए साल का स्वागत - फोटो : amar ujala
देवभूमि उत्तराखंड के लोगों ने नए साल का स्वागत भगवान की पूजा-अर्चना के साथ किया। राजधानी देहरादून सहित राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों में साल के पहले दिन भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान शारीरिक दूरी और कोविड नियमों का पालन किया गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
हर की पैड़ी में स्नान एवं पूजन के लिए रोजाना से अधिक भीड़ दिखाई दी - फोटो : amar ujala
वहीं शुक्रवार को हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी में स्नान एवं पूजन के लिए रोजाना से अधिक भीड़ दिखाई दी। इस दौरान पुलिस कर्मी भी मुस्तैदी से तैनात रहे। ऋषिकेश में पर्यटकों ने राफ्टिंग कर मजा लिया। दिल्ली, हरियाणा और राज्य के आसपास के इलाकों से पर्यटक नए साल के स्वागत के लिए यहां पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
new year - फोटो : amar ujala
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार नैनीताल में 2020 की विदाई और वर्ष 2021 के स्वागत का जश्न अन्य वर्षों की तुलना में काफी फीका रहा। इस बार न तो पर्यटक स्थलों पर वाहनों का तांता नजर आया और न ही होटलों में डीजे पर पर्यटक थिरकते दिखे।

4 of 5
बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे - फोटो : amar ujala
मसूरी में नए साल का जश्न मनाने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। इस कारण शहर के मुख्य चौराहों सहित कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। इससे पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।शहर के रियाल्टों, बडोनी चौक, पिक्चर पैलेस, गांधी चौक लालटिब्बा क्षेत्र में कई बार जाम की स्थिति बनी। हालांकि, वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी कई जगह जाम की स्थिति देखने को मिली। दिल्ली के सैलानी अमन सिंह का कहना है कि नए साल के जश्न के लिए मसूरी आया हूं, लेकिन कई जगह जाम की स्थिति बनी रही, जिससे परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि लोगों की गाड़ियां यहां-वहां नहीं खड़ी करनी चाहिए। वहीं, शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह असवाल ने बताया कि जाम से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें