फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: वीकेंड पर आया वाहनों का रेला, 30 किमी तक रेंग-रेंगकर चले, टूरिस्ट की उमड़ी भीड़...देखें तस्वीरें

Sun, 11 Jun 2023 10:30 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार में उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala

वीकेंड पर ऋषिकेश में वाहनों का रेला आने से हाईवे, बाईपास और आंतरिक मार्गों पर जाम लग गया। इससे वाहन रेंग-रेंगकर कर चलते रहे। पशुलोेक बैराज से पीपलकोटी तक 30 किलोमीटर तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। वहीं, नटराज चौक से ब्रह्मपुरी तक भी जाम की स्थित बनी रही। करीब आठ किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को दो घंटेे से अधिक लग गए।

वीकेंड पर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान के पर्यटक वाहनों की भीड़ आने से ऋषिकेश में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। वाहनों की भीड़ के सामने चौक चौराहों पर यातायात व्यवस्था को संभालने में लगे पुलिस जवान बेबस नजर आए।

पुलिस जवानों के छूटे पसीने
नेपाली फार्म से वाहनों को भानियावाला भेजने के दौरान भी पीछे से तुरंत वाहनों की लाइन लग रही थी। नटराज चौक से एआरटीओ कार्यालय और नटराज चौक से जंगलात चौकी तक एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। वहीं, नटराज चौक से वाहनों की भीड़ आगे भद्रकाली भेजने के लिए पुलिस जवानों के पसीने छूट गए। पशुलोेक बैराज से पीपलकोटी तक करीब 30 किलोमीटर तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। वहीं, शिवपुरी, नीरगड्डू, गरुड़चट्टी जाने वाले वाहनों का सबसे ज्यादा दबाव रहा।

विज्ञापन

2 of 6
जाम - फोटो : amar ujala
साहब...नीरगड्डू वाटर फॉल का रास्ता कहां से है
भद्रकाली से आगे ब्रह्मानंद मोड़ पर साइनबोर्ड न लगाए जाने से दिल्ली-हरियाणा से आने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को बीच सड़क पर रोककर पुलिस जवानों को नीरगड्डू वाटर फॉल, ब्रह्मपुरी, गरुड़चट्टी, नीलकंठ, लक्ष्मणझूला जाने का रास्ता पूछ रहे थे। इससे पीछे से आ रहे वाहनों की गति रुक रही थी।

यातायात पुलिस के पास साइनबोर्ड बनाने के लिए बजट नहीं है। चौक चौराहों पर साइनबोर्ड लगवाने के लिए जिलाधिकारी टिहरी से मांग की गई थी। साइनबोर्ड लगाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से संपर्क किया जाएगा। जल्द ही चौक-चौराहों पर साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। - सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, नोडल अधिकारी, यातायात पुलिस
 
विज्ञापन

3 of 6
हरिद्वार में जाम - फोटो : amar ujala
वहीं वीकेंड पर धर्मनगरी में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे हाईवे के साथ ही शहर के अंदर भी भीषण जाम लग गया। यातायात का दबाव बढ़ता देख पुलिस ने रुड़की और हरिद्वार में रूट डायवर्ट कर दिया। हालांकि इससे भी ज्यादा रहात नहीं मिल सकी। दिनभर जाम की समस्या से वाहन सवारों के साथ स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जबकि शहर की सभी पार्किंग वाहनों से खचाखच भर गई।

4 of 6
नार्सन बॉर्डर पर लगा जाम - फोटो : amar ujala
दरअसल शुक्रवार की रात से ही पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़ के लोग हरिद्वार घूमने और गंगा दर्शन के लिए रवाना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में शनिवार तड़के से हाईवे के साथ ही शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने लगा था। देर रात तक वाहनों के आने का सिलसिला लगा रहा। ऐसे में दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन

5 of 6
ऋषिकेश में लगा जाम - फोटो : amar ujala
पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्था संभालने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों को तैनात किया। इसके अलावा रुड़की में नगला इमरती से वाहनों को डायवर्ट कर हरिद्वार की तरफ भेजा गया। जबकि देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले वाहनों को सप्तऋषि से गीता कुटीर की ओर से भेजा गया। गुरुकुल कांगड़ी के पास फ्लाईओवर से भेजते हुए सिंहद्वार से बैरागी कैंप में वाहनों को भेजा गया।

ये भी पढ़ें...Pushkar Singh Dhami: सुबह-सुबह चौंके शिरोर गांव के लोग, जब खेतों में जुताई करते दिखे मुख्यमंत्री, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मसूरी में जाम - फोटो : amar ujala
डायवर्जन के बाद भी सिंहद्वार से लेकर चंडी चौक और दूधाधारी चौक तक भारी जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा परेशानी निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते भूपतवाला में दूधाधारी चौक के आसपास हुई। जबकि शहर के अंदर रेलवे रोड पर भी जाम से लोग बेहाल रहे। वाल्मीकि चौक से बिरला पुल, चंडी चौक तक पहुंचने में भी परेशानी हुई।

वीकेंड पर भीड़ उमड़ने से यातायात का दबाव बढ़ रहा है। जिससे जाम की समस्या भी खड़ी हो रही है। पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात हैं और व्यवस्था दुरुस्त करवाने में जुटे हुए हैं। उच्चाधिकारी भी पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। - राकेश रावत, सीओ यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें