फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushkar Singh Dhami: सुबह-सुबह चौंके शिरोर गांव के लोग, जब खेतों में जुताई करते दिखे मुख्यमंत्री, तस्वीरें

Sun, 11 Jun 2023 09:56 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 6
खेतों में बुआई करते सीएम धामी। - फोटो : amar ujala
अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार सुबह उत्तरकाशी के ग्राम शिरोर में मंडुआ की बुआई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार मिलेट्स का प्रचार प्रसार हो रहा है उसी का परिणाम है कि आज देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर मोटे अनाज (मिलेट्स) की मांग बढ़ रही है।



प्रदेश में सरकार द्वारा मिलेट फसलों को प्रोत्साहन देने के लिए लगभग ₹73 करोड़ रुपये की धनराशि स्टेट मिलेट मिशन को दी गई है। कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्र के किसानों से मंडवा, झिंगोरा, चौलाई जैसे मोटे अनाजों की खरीद एमएसपी पर कर रही है और किसानों को इसका ऑनलाइन भुगतान भी किया जा रहा है।

ग्राम सिरोर नेताला में सीएम सुबह  भ्रमण पर निकले और ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने खेतों में पावर वीडर से जुताई की। मुख्यमंत्री ने राज्य में होने वाले श्रीअन्न उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से ग्राम सिरोर में 'लाइन शोइंग' विधि से मंडुआ की बुआई की।
विज्ञापन

2 of 6
खेतों में बुआई करते सीएम धामी। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी ग्राम वासियों से जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया।  
विज्ञापन

3 of 6
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
ग्राम सिरोर में 'लाइन शोइंग' विधि से मंडुआ की बुवाई करने के साथ ही उन्होंने महिलाओ को मंडुए के बीज वितरित किए। 

4 of 6
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तरकाशी दौरा। - फोटो : amar ujala
विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने आधुनिक उपकरणों को किसानों को ज्यादा से ज्यादा  वितरित किए जाने की बात कही। साथ ही कहा कि खेतों में जीवामृत खाद, बीजामृत खाद का भी छिड़काऊ किया।
विज्ञापन

5 of 6
ग्रामीणों से मिले सीएम धामी - फोटो : amar ujala
इसके अलावा सीएम ने जीवामृत खाद, बीजामृत खाद के इस्तमाल को खेतो में ज्यादा से ज्यादा बड़ाए जाने की बात कही। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: आज सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक मिलता है। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने का सपना गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही पूरा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें