फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बर्फ से लकदक हुई पहाड़ियां, दौड़े चले आए पर्यटक, 20 तस्वीरों में देखें ये खूबसूरत नजारा

Fri, 20 Jan 2023 11:36 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 20
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की पहाड़ियां बर्फ से लकदक है। सुबह-सुबह ये ये खूबसूरत नजारा देखने के लिए पर्यटकों ने भी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में रुख किया। जगह-जगह से पर्यटकों के बर्फबारी का आनंद लेते तस्वीरें सामने आ रही है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी की संभावना जताई थी और आज सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी का नजारा देखने को मिला।

उत्तराखंड की पहाड़ियां चांदी सी चमक रही हैं। बर्फभारी देख पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मुक्तेश्वर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, पंतनगर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी कमी के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 20
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से ठंड बढ़ गई है। मुनस्यारी के खलियाटॉप सहित मिलम, पंचाचूली में एक इंच बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

3 of 20
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
खलियाटॉप में एक इंच, मिलम में दो इंच, नग्निधूरा में दो इंच, लास्पा में दो इंच बर्फबारी हुई है।

4 of 20
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
खलियाटॉप में बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

5 of 20
पहाड़ों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी में ठंड बढ़ने के बाद बलाती ईको पार्क में तालाब और पाइपलाइन जम गई हैं।
विज्ञापन

6 of 20
snowfall in uttarakhand - फोटो : अमर उजाला
नलों में ही पानी जमने से सुबह के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। डीडीहाट, बेड़ीनाग, कनालीछीना, थल सहित कई अन्य हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। ठंड बढ़ने के बाद पिथौरागढ़ बाजार में दिनभर सुनसानी रही। पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

7 of 20
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

8 of 20
जोशीमठ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
23 से 26 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश और बर्फबारी की पूरी संभावना है। ऐसे में राज्य सरकार, शासन और जिला प्रशासन स्तर पर सतर्क रहने की जरूरत है।
 

9 of 20
उत्तरकाशी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
राजधानी देहरादून में भी आज कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

10 of 20
उत्तरकाशी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम के बदले मिजाज के चलते राजधानी में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री गिरकर 17.8 डिग्री पर पहुंच गया और शहरियों को दिन में भी जबरदस्त ठंडक का सामना करना पड़ा।

11 of 20
सड़कें बर्फ से पटी - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बेहद कम अंतर के चलते ठंडक ने परेशान कर दिया है।

12 of 20
विकासनगर में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे ठंड और परेशान कर सकती है। इतना ही नहीं एक सप्ताह यानी 26 जनवरी तक ठंड से फिलहाल बहुत अधिक राहत नहीं मिलने वाली है। रा

13 of 20
मसूरी में बर्फबारी की नजारा - फोटो : amar ujala
चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले दो दिनों से जिस तरह जबरदस्त ठंड देखने को मिल रही है। उसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

14 of 20
गंगोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
ठंड से बचने के पूरे इंतजाम करें, नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है।

15 of 20
बर्फ से ढका मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर केसी पंत के मुताबिक पर्याप्त गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलना उचित है।

16 of 20
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
चमोली जनपद में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी औली, जोशीमठ, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है।

17 of 20
उत्तरकाशी शहर के सामने की चोटियों पर पड़ी बर्फ। - फोटो : अमर उजाला
चमोली–उखीमठ–मंडल-चोपता मोटर मार्ग बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गया है।

18 of 20
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विकासनगर में लोखंडी में पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे। चकराता त्यूनी स्टेट मार्ग पर जमी बर्फ को हटाने के लिए एन एच डोईवाला खंड ने दो जेसीबी लगाई हैं।

19 of 20
जोशीमठ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जौनसार बावर में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। इसके अलावा मसूरी के लालटिब्बा,धनोल्टी,बुराँशखण्डा में भी जमकर बर्फ पड़ी है। चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है।

ये भी पढ़ें...Joshimath: धंस रहा नृसिंह मंदिर परिसर का एक हिस्सा...बढ़ रहीं आदिगुरु शंकराचार्य के गद्दीस्थल की दरारें
विज्ञापन

20 of 20
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
  • केदरानाथ में बर्फबारी
  • यमुनोत्री धाम सहित आसपास गीठ के 12 गांवों में बर्फबारी
  • हरिद्वार और ऋषिकेश में आसमान में बादल छाए
  • श्रीनगर में बारिश
  • पिथौरागढ़ में बादल छाए हैं।
  • मुनस्यारी के कालामुनि सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात
  • कलामुनि में हिमपात से थल मुनस्यारी  मोटर मार्ग बंद 
  • डीडीहाट में घने बादल
  • चंपावत में कभी बादल कभी धूपटनकपुर में हल्की धूप खिली
  • अल्मोड़ा में बादल
  • लोहाघाट में बादल
  • भवाली में बादल
  • बागेश्वर में घने बादल
  • बाजपुर में बादल छाए। हल्की धूप
  • रुद्रपुर में धूप
  • टनकपुर में हल्के बादल
  • रामनगर में धूप
  • नैनीताल में बादल छाए
  • पंतनगर में हल्का कोहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें