आज तड़के उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली। केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ में लगभग 06 इंच और हेमकुंड साहिब में एक फीट बर्फ जम चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : amar ujala
यमुनोत्री धाम व आसपास के इलाकों में भी रविवार रात से बर्फबारी हो रही है जबकि यमुना घाटी में झमाझम बारिश हो रही है। अभी लगातार बर्फबारी जारी है।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : amar ujala
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून और अल्मोड़ा में तीन हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों में हल्की बारिश या बर्फ गिरने की संभावना है।
4 of 8
- फोटो : amar ujala
मौसम की बदली करवट के बीच जौनसार की ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फ से लकदक ऊंची चोटियां पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : amar ujala
नवंबर में हुई इस बर्फबारी को देख काश्तकारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। रविवार की रात से ही क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : amar ujala
सोमवार की सुबह क्षेत्र में हुई बारिश के चलते ऊंची चोटियों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया। जिसके बाद बर्फबारी का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : amar ujala
लोखंडी, मोयला टॉप, खंडबा, बुधेर, कांडीधार समेत सभी ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।