फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बर्फबारी और मैदान में बारिश से बढ़ी हाड़ कंपाने वाली ठंड, तस्वीरें...

Sun, 03 Jan 2021 09:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा और बदरी-केदार समेत हेमकुंड साहिब, गोरसों बुग्याल, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। मौसम के करवट बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

2 of 9
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ के आस पास के क्षेत्रों के साथ ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ के साथ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली, जखोली में कोहरा होने से शीतलहर का प्रकोप चरम पर रहा। इस दौरान क्षेत्रों में कई बार बूंदाबांदी भी हुई। 
विज्ञापन

3 of 9
केदारनाथ में हिमपात - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ, मद्महेश्वर, चोपता, तुंगनाथ, चंद्रशिला में बर्फबारी हुई। चोपता, त्रियुगीनारायणीव तोषी गांव के ऊपरी के जंगल में भी बर्फबारी से निचले गांवों में ठंड बढ़ गई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पालिका रुद्रप्रयाग समेत अन्य निकाय क्षेत्रों में चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

4 of 9
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन स्थल रूपकुंड, वेदनी, आली, बगुवावासा, ब्रह्मताल में रूक-रूक कर बर्फबारी हो रही है, जिस कारण ब्रह्मताल में पर्यटक पहुंचे हुए हैं। पर्यटकों के साथ भीकलताल पहुंचे गाइड भुवन बिष्ट ने बताया कि शनिवार को लगभग 150 पर्यटक ब्रह्मताल पहुंचे थे और अवीन व कुनाड़ी में टेंट में रह रहे हैं। यहां रुक रुककर बर्फबारी हो रही है, जिसका पर्यटक खूब लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं भीकलताल के पास खुपटीताल में 100 से अधिक पर्यटक पहुंचे हुए हैं। वांण व दीदना से भी वेदनी व आली बुग्याल में भी पर्यटकों का दल गया है। 
विज्ञापन

5 of 9
बारिश से बचने के लिए स्कूटी पर छाता लजेकर जाते युवक - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह झमाझम बारिश और चल रही शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश के कारण अचानक ठंड बढ़ गई। कड़ाके की ठंड के कारण लोग सुबह से ही घरों में दुबके रहे, बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन

6 of 9
ठंड से बचाव को अलाव सेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर दिखने भी लगा है। मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होगी और ओले भी गिर सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला
वहीं, विभाग ने मंगलवार को पांच जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर में हिमपात की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी।

8 of 9
मुनस्यारी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
चीन सीमा से सटे ज्योलीकांग, कुटी, कालापानी और लिपुलेख में पांच फुट तक बर्फ गिरी है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हुए हिमपात से समूचे कुमाऊं में ठंड बढ़ गई है। अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस एक, नैनीताल में एक, बागेश्वर में शून्य तो कपकोट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
मुनस्यारी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को मुनस्यारी के हंसलिंग, पंचाचूली, छिपलाकेदार, नाग्निधुरा, खलियाटॉप, कालामुनि, बेटुलीधार और बलांती में जमकर बर्फबारी हुई। खलियाटॉप में शाम पांच बजे तक आधा फीट हिमपात हो चुका था। कालामुनि, बेटुलीधार, बलांती में लगभग डेढ़ इंच बर्फ पड़ी। मुनस्यारी के मल्ला जोहार में मिलम, लास्पा और पांछू में लगभग 3 फुट बर्फ पड़ चुकी है। दारमा घाटी के 14 गांवों में और व्यास घाटी के 7 गांवों में सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें