फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: रविवार रात से जारी बारिश के बाद सोमवार की सुबह देहरादून की भयावह तस्वीरें देखें

Mon, 10 Aug 2020 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
राजधानी देहरादून में बाढ़ जैसे हालात हो गए। सोमवार को भी बरसात रुक-रुक कर जारी रही। जिससे नदी नाले उफान पर आ गए और शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।
 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
देहरादून के बल्लूपुर रोड स्थित मित्रलोक कॉलोनी, कौलागढ़, अंबेडकर मार्ग, ग्राम रजवाड़ी में जलभराव हो गया है।

 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
मित्रलोक कॉलोनी में पानी भरने से लोगों में रोष है। कौलागढ़ के वार्ड 31 में बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया।

 

4 of 10
- फोटो : amar ujala
वहीं अंबेडकर मार्ग में पानी की निकासी के लिए एक भी पक्की नाली नहीं है। जिस कारण घरों में पानी घुस गया। किसी तरह खाली प्लॉट की दीवार तोड़कर घरों का पानी निकाला गया। 
 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
संगम विहार जीएमएस रोड पर भारी बारिश से पुश्ता ढह गया। जिसमें कई वाहन दब गए। गोंविद गढ़ टीचर्स कॉलोनी में भी जलभराव हो गया है। संतला देवी मार्ग मलबा आने से बंद हो गया है।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
वहीं सहस्रधारा रोड पर आईटी पार्क के पास एक स्विफ्ट कार नाले में बह गई। वक्त रहते कार चालक कार से निकल गया।
 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
तेज बारिश से दीपनगर के पास से गुजरने वाली रिस्पना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे सड़क के दूसरी ओर जाने वाले लोग आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। 

 

8 of 10
- फोटो : amar ujala
यमुना कॉलोनी चौराहे पर दून स्कूल की दीवार गिर गई, लोग बाल-बाल बचे।

 

9 of 10
- फोटो : amar ujala
देर रात से हो रही भारी बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। जिसके बाद डोईवाला की सुसवा सोंग और जाखन नदी में बाढ़ जैसे हालात हो गए। 

 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
सुसवा नदी में आई बाढ़ से तमाम गांव प्रभावित हो गए तो वहीं तमाम जानवर भी नदी के पानी में फंस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें