फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, 50 वाहन फंसे, केदारनाथ जा रहे 150 यात्री भी रास्ते में रुके, तस्वीरें...

Fri, 21 Aug 2020 09:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदघाट के समीप पिनोला में बंद बदरीनाथ हाईवे 24 घंटे बाद भी नहीं खुल पाया। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ 50 वाहन फंसे हुए हैं। पहाड़ी से बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे पिनोला में बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे बंद हो गया था। जेसीबी हाईवे खोलने में जुटी है लेकिन बड़े बोल्डरों के कारण हाईवे खोलने में समय लग रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गोविंद घाट थाना प्रभारी बृज मोहन राणा का कहना है कि धाम को जाने वाले 50 वाहनों में यात्री और स्थानीय हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि 12 वाहन पांडुकेश्वर व गोविंद घाट में हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार रात को यात्रियों और लोगों ने सुरक्षित जगहों पर जाकर रात बिताई। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पीपलकोटी के पास कौड़िया में बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। गनीमत रही कि इस समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। हाईवे खोलने का काम जारी है। यहां भी दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के मुनकटिया व बड़ी पार्किंग के समीप भारी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध होने से केदारनाथ यात्रा का संचालन तीसरे दिन भी नहीं हो पाया। सोनप्रयाग में 150 से अधिक श्रद्धालु रुके हुए हैं। दूसरी तरफ कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राजमार्ग के ताला में भूधंसाव के कारण प्रभावित होने से तृतीय केदार तुंगनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी खासी दिक्कतें हो रही हैं। यहां भी काफी कम संख्या में यात्री पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लगातार भूस्खलन होने के कारण सोनप्रयाग से यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना नहीं किया गया, लेकिन केदारनाथ से कुछ यात्री गौरीकुंड लौट आए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट पंकज प्रियदर्शी बिष्ट ने बताया कि मुनकटिया व गौरीकुंड बड़ी पार्किंग के समीप डीडीएमए द्वारा पहाड़ी से गिरे बोल्डर व मलबा सफाई का कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग भी बरसात से अति संवेदनशील बना हुआ है, जिस कारण यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों से यहां पर 150 से अधिक यात्री रुके हुए हैं, जिनके ठहरने का इंतजाम स्थानीय होटल, लॉज में किया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें