उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बांसवाड़ा में दूसरे दिन भी बंद रहा। पहाड़ी से रूक-रूककर भूस्खलन होने के कारण मलबा हटाया नहीं जा सका। वहीं, गुप्तकाशी के समीप गौरीकुंड हाईवे का पचास मीटर हिस्सा धंस गया है, जिससे फाटा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड का गुप्तकाशी से संपर्क कट चुका है।