भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ सगाई की खबरों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्वीट कर इस पर जवाब दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
virat kohli
टेस्ट कप्तान विराट कोहली और अनुष्का इन दिनों उत्तराखंड में ऋषिकेश से आगे नरेंद्र नगर स्थित होटल आनंदा में नए साल की छुट्टियां बिता रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
anushka, virat
- फोटो : amar ujala
इसी बीच यह खबर बाहर आई कि विराट और अनुष्का नए साल पर सगाई कर सकते हैं। ये भी खबर आई कि उनकी सगाई में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की नामी हस्तियां भी यहां पहुंच रही हैं।
4 of 8
amitabh bachchan and anil ambani
- फोटो : AmarUjala
बृहस्पतिवार को अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे तो इन अटकलों को और जोर मिला।
विज्ञापन
5 of 8
amitabh bachchan and anil ambani
- फोटो : AmarUjala
यही नहीं ये वीआईपी फैमिली उसी होटल में ठहरने को पहुंची जिसमें विराट और अनुष्का कई दिनों से ठहरे हुए हैं। इसके चलते यह माना जाने लगा कि कुछ तो जरूर है। वहीं इसके पहले विराट और अनुष्का अपने गुरु से मिलने हरिद्वार के अनंत धाम पहुंचे थे।
विज्ञापन
6 of 8
virat kohli and anushka sharma
- फोटो : AmarUjala
इन सबके चलते ही विराट और अनुष्का सगाई की खबरों ने जोर पकड़ा। आखिरकार विराट को अनुष्का से सगाई की खबरों का ट्विटर पर खंडन किया।
विज्ञापन
7 of 8
virat kohli and anushka sharma
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने ट्वीट कर कहा हम अभी सगाई नहीं कर रहे हैं, अगर करेंगे तो हम इसे छिपाएंगे नहीं।
" we aren't getting engaged & if we were going to,we wouldn't hide it. Simple... (1/2)
— Virat Kohli (@imVkohli) December 30, 2016
उन्होंने आगे लिखा कि इस बारे में अफवाहें फैल रही हैं। इसलिए हम इसका खंडन कर इस यहीं खत्म कर रहे हैं।
(2/2)Since news channels cant resist selling false rumours & keeping you confused, we are just ending the confusion :)
— Virat Kohli (@imVkohli) December 30, 2016