सैर पर जाते विराट और अनुष्का
- फोटो : फेसबुक
अनुष्का ने इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल पर पहाड़ में पहाड़, ऊपर कोई नहीं...कैप्शन के साथ ट्रैकिंग की फोटो साझा की। यमकेश्वर के बैरागढ़ के सहेजा रिट्रीट : इन द लैप को मदर नेचर रिजॉर्ट में विराट कोहली परिवार के साथ चार दिन तक रहे। यहां विराट और अनुष्का ने पहाड़, गुनुगनी धूप, नदी और हरियाली के बीच समय बिताया। 30 जनवरी की शाम विराट, अनुष्का, बेटी वामिका और मां सरोज कोहली के साथ शीशमझाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे।