उत्तराखंड के दौरे पर आए टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को भी आनंदा होटल में प्रकृति का आनंद लिया।
दोपहर में उन्होंने गढ़वाली व्यंजन का लुत्फ उठाया। बताया गया कि बुधवार को वह मसूरी भ्रमण पर निकल सकते हैं। क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 24 दिसंबर से उत्तराखंड के निजी दौरे पर हैं।
पिछले चार दिनों से वह होटल में ही प्रकृति का आनंद उठा रहे हैं। मंगलवार को उनका टिहरी डैम भ्रमण का कार्यक्रम था, लेकिन सुबह स्पा कराने के बाद वह होटल में ही टहलते रहे।