मॉडर्न कारों और हैवी बाइक्स से भरी पूरी रहने वाली सड़कों पर अचानक पुराना दौर लौट आया, जब पुराने लंब्रेटा और वेस्पा स्कूटर के साथ विंटेज कारों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया। सड़क से गुजरने वाले लोग भी यह नजारा देखकर अचंभे में रह गए।
विज्ञापन
PICS: इन विंटेज कारों को एक बार तो देखना बनता है बॉस...
2 of 5
विरासत उत्सव में सुबह की शुरुआत विंटेज कार व बाइक रैली ‘कोलोनियल हेरीटेज वॉक’ से हुई। 50, 60, 70 के दशक की कार व मोटरसाइकिलें भले ही अब बाजार से गायब हो गई हैं, लेकिन शौकीन मिजाज लोगों के पास ये आज भी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
PICS: इन विंटेज कारों को एक बार तो देखना बनता है बॉस...
3 of 5
अंबेडकर स्टेडियम में हिमालयन कंपनी के मालिक डॉ. एस फारूख ने झंडी दिखाकर रवाना किया तो पुराने स्कूटर, मोटरसाइकिलों और कारों का यह शानदार नजारा दिखाई दिया। एनके मित्तल की एमजी 1947 कार को देखने वालों की भीड़ उमड़ी रही।
PICS: इन विंटेज कारों को एक बार तो देखना बनता है बॉस...
4 of 5
सालेम राज की 1961 की बनी रॉयल इनफील्ड का लुक अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। ओएनजीसी के पूर्व कर्मचारी रविंद्र सिंह 14 टू व्हीलर और एक विंटेज कार लेकर पहुंचे। ये टू व्हीलर 1955 और इससे पहले के हैं।
PICS: इन विंटेज कारों को एक बार तो देखना बनता है बॉस...
5 of 5
1955 की बीएसए, 1962 का वेस्पा, 1959 का लंब्रेटा एलडी, 1956 का लंब्रेटा इटेलियन, 1963 की फॉक्सवैगन को लेकर खासा उत्साह नजर आया। संजीव ठाकुर की 1962 मॉडल स्टैंडर्ड हेराल्ड मार्क 3 ऑरेंज कलर की कार को भी लोगों ने खूब सराहा। विंटेज रैली मसूरी डाइवर्जन तक जाने के बाद वापस विरासत में ही संपन्न हुई।