फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांझी फिल्म से कम नहीं इस गांव की कहानी, पहाड़ का सीना चीरकर बना डाली सड़क, देखिए...

Tue, 15 Jan 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गैरसैंण
विज्ञापन
1 of 6
चमोली में सड़क बनाते ग्रामीण
आपने फिल्म मांझी दि माउंटेन मैन तो देखी ही होगी। जिस तरह से दशरथ मांझी की पहल से गांव वालों ने मिलकर पहाड़ का सीना चीरकर सड़क बनाई थी, इस गांव के लोगों को कहानी भी उस मांझी से कम नहीं है। पढ़िए...
 
विज्ञापन

2 of 6
चमोली में सड़क बनाते ग्रामीण
उत्तराखंड के चमोली जिले के विकासखंड के दूरस्थ गांव स्यूंणी मल्ली के ग्रामीणों का सड़क निर्माण का काम सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। अब तक ग्रामीण गांव से आगरचट्टी की ओर 70 मीटर से अधिक सड़क का निर्माण कर चुके हैं। ग्रामीणों ने गांव में शून्य किमी का माइल स्टोन लगाया और सड़क को चार मीटर तक चौड़ीकरण भी किया। 
विज्ञापन

3 of 6
चमोली में सड़क बनाते ग्रामीण
उनके इस प्रयास के सात दिनों बाद भी प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ वार्ता करने की जहमत नहीं उठाई ऐसे में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। आगरचट्टी से स्यूंणी गांव तक करीब छह किमी सड़क की सैद्घांतिक स्वीकृति मिली है। यहां तक सड़क का शिलान्यास नवंबर 2017 में किया गया। लेकिन तबसे सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ। 

4 of 6
चमोली में सड़क बनाते ग्रामीण
जिससे नाराज ग्रामीणों ने सात जनवरी को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी के न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने 8 जनवरी से गांव से आगरचट्टी की ओर सड़क का निर्माण शुरू किया। सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क का जहां चौड़ीकरण किया वहीं स्यूंणी मल्ली में माइल स्टोन भी लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार सात दिनों से ग्रामीण सड़क का निर्माण कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
चमोली में सड़क बनाते ग्रामीण
लेकिन न निर्माणदायी विभाग और ना ही प्रशासन के आला अधिकारी ने वार्ता करने की जहमत उठाई। हालांकि तहसीलदार दर्शन लाल मैठाणी ने बताया कि बीच में ग्रामीणों से वार्ता करने के लिए राजस्व उपनिरीक्षक को भेजा गया लेकिन ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग पर अडिग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चमोली में सड़क बनाते ग्रामीण
कहा कि संबधित निर्माणदायी कंपनी ब्रिडकुल से वार्ता की जा रही है। सोमवार को सड़क निर्माण में ग्राम प्रधान लीला देवी, सुनीता देवी, भागा,  धीरज सिंह, कुन्दन सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें