मरीज को ले जाते ग्रामीण
वर्ष 2009 में शासन ने कुजौं-बेमरु-डुमक मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति दी। पीएमजीएसवाई पोखरी की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरु किया गया, लेकिन चट्टानी भाग होने के कारण सड़क निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीणों को गोपेश्वर-कुजौं-मैकोट सड़क से कुजौं गांव तक वाहन से और यहां से 18 किलोमीटर पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।