फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र ने बदली अपनी जगह, इन राशियों के जातक को होगा ऐसा लाभ जो कभी सोचा न होगा

Mon, 29 Jan 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
Venus
शुक्र ने अपनी राशि बदल ली है। आचार्य सुशांत राज के मुताबिक शुक्र 13 जनवरी को मकर राशि में आ गया था और आगामी 6 फरवरी तक यहीं रहेगा। जिसका शुभ असर इन राशियों पर पड़ेगा।
 
विज्ञापन

2 of 8
astrology - फोटो : google
मेष -शुक्र के प्रभाव से घरेलू जीवन में सुख-शांति रहेगी। आप बिजनेस करते हैं तो ज़बरदस्त सफलता मिलने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा लोग अपनी कार्यक्षमता से नए मुकाम हासिल करेंगे। जीवनसाथी से हर मामले में सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। आपके जीवन में सुख भी बढ़ेंगे।

वृष -शुक्र के गोचर का असर सीधा आपके भाग्य पर हो रहा है। लिहाजा कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपके फेवर में होगी। पुरानी मेहनत के फायदे मिलेंगे और आप आगे जाएंगे। पुरुषार्थ पर आपका नियंत्रण होगा, जिसके फलस्वरूप विपरीत लिंग से आपको अत्यंत सहयोग मिलेगा। अगर आप काफी समय से किसी लंबी यात्रा पर जाने के लिए बेकरार है तो इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है। लव लाइफ बेहद अच्छी रहेगी प्रियतम के साथ प्यार भरे पल बीताएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 8
astrology - फोटो : google
कर्क -शुक्र देव आपके 7वें घर में गोचर कर रहे हैं, जो व्यवसाय, साझेदारी और जीवनसाथी से संबंधित है। प्रियतम के साथ सुहाने पल व्यतीत करेंगे। कर्म पथ पर एक नई उड़ान भरेंगे जो आपको दूर तक लेकर जाएगी। जीवनसाथी के साथ बेहद प्यार भरे पल बीताएंगे। इसमें कोई हैरानी नहीं है कि जीवनसाथी को खुश करने के लिए कुछ बड़ा खर्च कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित है तो नए रिश्ते बनने की संभावना है। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके पक्ष में होंगे। घर में भी आप मुख्य भूमिका में होंगे, पारिवारिक जीवन में समृद्धि और हर्ष रहेगा।

कन्या -शुक्र देव आपके 5वें भाव में गोचर कर रहे हैं, यह घर यश और हर्ष से संबंधित होता है। यह समय खुशियों और समृद्धि से भरा है। जैसा सोचकर आप कोई काम शुरू करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। जो चीज आप चाहते थे वो आखिरकार आपकी ही होगी और आपके पक्ष में होगी। भाग्य हर फैसले में आपका साथ देगा और नतीजे मन मुताबिक होंगे। आपकी कल्पनाएं साकार होंगी और धन व समृद्धि आएगी। बच्चे बेहद उत्साहित रहेंगे और लाइफ का मज़ा लेंगे।

 

4 of 8
astrology - फोटो : amarujala
तुला -शुक्र देव आपके चौथे भाव में संचरण कर रहे हैं। यह घर खुशियों, रिश्तों और प्रॉपर्टी से संबंध रखता है। घरेलू जीवन अच्छा और आनंदित रहेगा साथ ही व्यक्तिगत जीवन में आप सुकून महसूस करेंगे। परिजनों से लगाव बना रहेगा और उनके साथ मौज-मस्ती करेंगे। करियर सुचारु रूप से चलता रहेगा। आपके कर्म आपको आगे लेकर जाएंगे। आप सभी क्षेत्रों में विरोधियों पर हावी रहेंगे। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। नए वाहन की खरीदी या घर की साज-सज्जा पर पैसा खर्च कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
astrology - फोटो : amarujala
वृश्चिक -शुक्र देव आपके तीसरे घर में गोचर कर रहे हैं, यह भाव आपके गुण, प्रयास और बड़े भाई-बहनों से संबंधित है। कला, संगीत और कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। एक नया रिश्ता बना सकते हैं हालांकि सोच-समझकर कदम रखें। जीवनसाथी को बहुत बड़ी सफलता मिलने का योग है। कठिन परिश्रम की बदौलत सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। बेहतर ढंग से किए गए प्रयासों से अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके पक्ष में होंगे। छोटी दूरी की यात्रा की प्रबल संभावना है, खासकर परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
astrology - फोटो : amarujala
धनु -शुक्र देव आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, यह घर आपके बैंक बैलेंस, संचार, भाषा और परिवार से संबंध रखता है। आय बढ़ने से बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार में कोई समारोह या आयोजन हो सकता है। परिवार में आपसी सद्भाव बना रहेगा साथ ही आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। अपनी भाषा शैली से दूसरों को प्रभावित करेंगे।

 
विज्ञापन

7 of 8
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
मकर -शुक्र देव आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। प्यार, स्नेह, लगाव और कामुकता आपके विचारों पर हावी रहेगी। यह समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है। अगर आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। आप एक-दूसरे की ओर ज्यादा आकर्षित होंगे। सौंदर्य और कला से जुड़े क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। लाभ की भी संभावना बन रही है।
 
विज्ञापन

8 of 8
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मीन -शुक्र देव आपके 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। अचानक और अप्रत्याशित आय के योग बन रहे हैं। नई उपलब्धि हासिल करेंगे और अपनी महत्वकांक्षाओं को पूरा करेंगे। लव लाइफ बेहद शानदार रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और समृद्धि आएगी। प्रियतम के साथ अच्छा वक्त बीताएंगे। भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें