फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बड़े ग्रह बदलने वाले हैं अपनी चाल, इन राशि के जातकों के लिए शुरू होगा शुभ समय

Thu, 07 Jun 2018 06:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
astrology - फोटो : astrology
ब्रह्मांड के दो बड़े ग्रहों के परिवर्तन से इन राशियों के लिए शुभ समय शुरू होने वाला है। देखिए आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
astrology - फोटो : astrology
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, 9 जून 2018 को शुक्र का राशि परिवर्तन मिथुन राशि से कर्क राशि में हो रहा है। वहीं 10 जून को बुध ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है। वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। जो कि  सुख-समृद्धि का कारक माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
aries - फोटो : aries
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन शुभ संयोग लेकर आ रहा है। विद्यार्थियों काे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। वहीं यात्रा के भी योग बन रह हैं। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनके लिए भी विवाह के योग बन रहे हैं।

वृष राशि: इस राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत हैं। इस परिवर्तन के बाद जातकों पर शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। हालांकि इस परिवर्तन से आपका व्यापार में यश बढ़ने के योग बन रहे हैं।

4 of 8
मिथुन राशि - फोटो : gemini sign
मिथुन राशि: इस  राशि के जातकों को कार्य में नई ऊंचाई मिलेगी। प्रेम संबंध में परेशानी आ सकती है लेकिन परिणाम अच्छा ही होगा।

कर्क राशि: इन राशि वालों के जीवन में नया मोड़ आने वाले हैं। हालांकि ये लोग अधिक खर्च करने वाले हैं। लेकिन इन्हें इससे बचने की जरूरत है वरना इनके हाथ से कई अच्छे अवसर निकल जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 8
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के रुके काम बनने लगेंगे। अगर ये जातक मेहनत करेंगे तो उन्हें पूरा फल मिलेगा। इन जातकों को अपने शरीर पर ध्यान देना होगा वरना कोई शारीरिक रोग हो सकता है।

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत हैं। जो सुविधाएं ये चाहते हैं उन्हें मिलने की संभावना है। करियर के दृष्टि से  यह गोचर आपके लिए काफी अच्छा समय है।
विज्ञापन

6 of 8
तुला राशि
तुला राशि: इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में नकारात्मकता आ सकती है। पति-पत्नी के साथ अच्छा संबंध होने से आपके कामकाज में भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को धैर्य बनाए रखना होगा। वे प्रयास करते रहेंगे तो उनके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। यह परिवर्तन उन्हें नए अवसर भी देगा।
 
विज्ञापन

7 of 8
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
धनु राशि: यह परिवर्तन धन प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्रदान करेगा। इस राशि के जातकों का भाग्य उनका साथ देगा। प्रयास करने पर उन्हें अपार सफलता मिलेगी।

मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए अब सुख का समय है। अपने प्रयासों से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए उन्नति देने वाला है।
विज्ञापन

8 of 8
कुंभ राशि
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह कामकाज के लिहाज से बेहद सही रहेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक हो सकता है।

मीन राशि: इस राशि के जातकों की कीर्ति और यश में बढ़ोत्तरी के चांस भी बन रहे हैं। रिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी मिल सकता है। लव मैरिज करने वालों के लिए यह शुभ समय है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें