उत्तराखंड में बारिश ने पहाड़ में यात्रियों की मुसीबत बढ़ा दी है। मलबा आने से कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं। साथ ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। तस्वीरों में देखिए हाल...
विज्ञापन
2 of 8
हाईवे बंद
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश के कारण ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे मंगलवार सुबह मलबा आने से बंद हो गया। सोमवार देर शाम को ही हाईवे कई घंटे बंद रहने के बाद खुला था। वहीं चंपावत-टनकपुर हाईवे पर भी चल्थी के पास टिपन टॉप पर भारी मलबा आ गया।
विज्ञापन
3 of 8
रास्ते बंद
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ हाइवे पर नीम बीच में तपोवन से 300 मीटर आगे सुबह साढ़े 6 बजे भूस्खलन से यातायात बाधित हुआ था। 9:30 पर रास्ता खोल दिया गया था। लेकिल शिवपुरी से 200 मीटर आगे कलतरी में भूस्खलन से फिर हाईवे बंद हो गया।
4 of 8
रास्ते बंद
- फोटो : अमर उजाला
मलबा हटाने का काम जारी है। एनएच के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण मंगलवार सुबह 8 बजे भूस्खलन हुआ है। मलबा हटवाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
5 of 8
रास्ते बंद
- फोटो : अमर उजाला
उधर, नैनीताल में भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में पाड़ली की पहाड़ी से सुबह 6.30 बजे पत्थरों का मलबा गिरने से रास्ता बंद हो गया। इसके चलते घंटों तक मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन
6 of 8
रास्ते बंद
- फोटो : अमर उजाला
इस वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस किसी तरह एक-एक कर वाहनों को निकालने में जुटी है। पिथौरागढ़ समेत गढ़वाल और कुमाऊं के कई इलाकों में देर रात से भारी बारिश हो रही है।
विज्ञापन
7 of 8
रास्ते बंद
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते हाईवे पर भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है।