फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टे नहीं हैं तो इस सब्जी की दुकान पर PAYTM से करें भुगतान

Mon, 21 Nov 2016 02:47 PM IST
राजेंद्र सिंह बिष्ट ‘बबली’/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
paytm - फोटो : rajendra singh bisht (babli)
नोटबंदी से परेशान हैं तो पेटीएम जैसा आसान तरीका भी अपना सकते हैं। सब्जी बेचने वाले शिवा ने तो अपने धंधे पर पड़ रही चोट से उबरने के लिए इसका इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
पेटीएम
खुले पैसे के झंझट से आजिज आए अकेले शिवा ही नहीं हैं, जो यह तरीका अपना रहे हैं। एंड्रायड फोन के क्रेज के साथ ही हल्द्वानी में कई छोटे दुकानदार और व्यवसायी भी पेटीएम से लेनदेन कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
k
नोटबंदी के बाद खुले पैसे की परेशानी को पार करने के लिए सब्जी विक्रेता शिवा ने पेटीएम की सुविधा अपने ग्राहकों का देनी शुरू कर दी है। इंटर तक की शिक्षा प्राप्त शिवा का कहना है कि पेटीएम से कुछ हद तक राहत मिल जा रही है।
 

4 of 6
डेबिट कार्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
खुले पैसे न होने पर ज्यादा झंझट होता है तो पेटीएम का उपयोग कर लेते हैं। वहीं, महेंद्रा आप्टिक्स के जसपाल सिंह का कहना कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड का प्रयोग हर ग्राहक नहीं करता। ऐसे में पेटीएम ही सबसे सरल माध्यम है।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेबिट कार्ड सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानी बरतें - फोटो : SOCIAL MEDIA
इसमें ज्यादा झंझट नहीं है। केवल एंड्रायड फोन की आवश्यकता है, जो आज ज्यादातर लोगों के पास उपलब्ध हैं। उनका कहना है कि कार्ड स्वाइप करने में उपभोक्ताओं को दो प्रतिशत का चार्ज लगता है। पेटीएम का उपयोग करने पर केवल एक प्रतिशत चार्ज लगता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेबिट कार्ड - फोटो : फाइल फोटो
अब बाजार में धीरे-धीरे कई दुकानदार पेटीएम की ओर रुख कर रहे हैं। सदर बाजार के श्रीराम गुप्ता जनरल स्टोर के मिंटू गुप्ता के मुताबिक शादियों के सीजन में छोटे नोटों की किल्लत को देखते हुए पेटीएम की सुविधा उपभोक्ताओं को दे रहे हैं। इसके जरिए हर रोज चार हजार रुपए तक का लेन-देन हो जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें