अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके पीएफ अकाउंट के बारे में यह जरूरी खबर पढ़ लीजिए। जिसके बाद आपकी बड़ी परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
2 of 8
epfo
पीएफ अकाउंट में कोई गलती है तो अब आप उसे घर बैठे एक क्लिक पर सुधार सकते हैं। अकाउंट में नाम, आपका अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर और पिता का नाम दर्ज होता है। लेकिन अगर आपने भूलवश इनमें कोई गलती हो गई है तो इनमें आसानी से बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
EPFO
पीएफ की किसी भी डिटेल में गलती होने पर आपको अपना पैसा निकालने में मुश्किल हो सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की वेबसाइट पर जाकर इन गलतियों में सुधार किया जा सकता है।
4 of 8
epfo
सबसे पहले www.epfindia.gov.in पर जाएं। इसके बाद अवर सर्विस के फॉर एम्प्लॉइज बटन में जाएं। यहां पर इनऑपरेटिव अकाउंट हेल्प डेस्क पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। जिसमें सबसे आखिर में फर्स्ट टाइम यूजर क्लिक हेयर टू प्रोसीड पर क्लिक करें।
विज्ञापन
5 of 8
EPFO
अब आपसे आपकी समस्या पूछी जाएगी। जहां पर आप जिस डिटेल में करेक्शन चाहते हैं उसके बारे में लिखकर नेक्स्ट पर क्लिक करें। इसके बाद खुले पेज में आपको अपने एम्प्लॉइमेंट से जुड़ी कई डिटेल्स भरनी होंगी। इन्हें भरने के बाद फिर आखिर में नेक्स्ट पर क्लिक करें।
विज्ञापन
6 of 8
epfo
अब आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स व केवाईसी डिटेल्स भरनी होंगी। इसके बाद पिन जनरेट करना होगा, जो आपके मोबाइल नंबर पर आएगा। अब पिन को एंटर करने के बाद एक एक्नॉलेजमेंट खुलेगा, जो आपकी डिटेल्स के सक्सेसफुली रिसीव्ड हो जाने को लेकर होगा। आप चाहें तो इसका प्रिन्ट भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
मोबाइल पर बात
- फोटो : सांकेतिक चित्र
आपका मोबाइल नंबर कहीं मिस हो गया है या फिर खो गया है तो आप अपना मोबाइल नंबर भी बदल सकते हैं। इतना ही नहीं अपनी ई-मेल आईडी में भी बदलाव कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास यूएएन होना चाहिए और उसे एक्टिवेट कर देना चाहिए।
unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाएं। लॉग इन करने के बाद व्यू सेक्शन में प्रोफाइल पर जाएं। इसमें आपकी डिटेल्स शो होंगी। इसमें आपके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के सामने चेंज का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर नया नंबर या मेल आईडी लिखें। अब पिन जनरेट करें। पिन को एंटर करने के बाद आपकी डिटेल्स बदल जाएंगी।