फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: कबाड़ से जुगाड़...चर्चा में उत्तरकाशी का 'वेस्ट वंडर पार्क', सजावट ऐसी कि हर कोई कर रहा तारीफ

Wed, 25 Sep 2024 05:00 PM IST
अलका त्यागी दिनेश रावत, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
विज्ञापन
1 of 5
वेस्ट वंडर पार्क - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़कोट नगर पालिका प्रशासन ने ढाई लाख की लागत से पालिका क्षेत्र में वेस्ट वंडर पार्क का निर्माण किया है। कबाड़ से जुगाड़ कर तैयार इस पार्क में घरों के बेकार सामान से तरह-तरह के गमले और सजावटी कलाकृतियां तैयार की गई हैं।

जोकि लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव पर स्थित नगर पालिका बड़कोट में पालिका प्रशासन ने कबाड़ का सही इस्तेमाल कर स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया है।

पालिका की ओर से तैयार वेस्ट वंडर पार्क में पुराने सामान, टायरों, बोतलों, लोहा, गाड़ी की सीटाें आदि से विभिन्न प्रकार के गमले, सजावटी कलाकृतियां तैयार की गई है। साथ ही एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

Kedarnath Meditation Cave: शिव साधना में लीन हुए जब विदेशी साधक....कपाट खुलने के बाद से अब तक रहा ऐसा उत्साह
विज्ञापन

2 of 5
वेस्ट वंडर पार्क - फोटो : अमर उजाला
पालिका प्रशासन का कहना है कि इससे जगह-जगह कूड़ा करकट से निजात मिलेगी। वहीं, वेस्ट वंडर पार्क में इन चीजों से बनी वस्तुओं को देखकर लोगों को भी कबाड़ से अपने घर-आंगन में कम खर्च में अच्छी सजावट कर सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
वेस्ट वंडर पार्क - फोटो : अमर उजाला
पालिका के अधिशासी अधिकारी जयनंद सेमवाल ने इस पार्क के निर्माण पर कहा कि स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही यह कम बजट में अच्छी सजावट की आकृतियां का निर्माण कर सकते हैं।

4 of 5
वेस्ट वंडर पार्क - फोटो : अमर उजाला
बताया कि सुरक्षा के लिहाज से यहां एक चौकीदार रखने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पार्क को सुबह पांच से शाम आठ बजे तक लोगों की आवाजाही के लिए खुला रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेस्ट वंडर पार्क - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट वंडर पार्क में कबाड़ से जुगाड़ कर तोप, छोटे बड़े वाहन, विभिन्न प्रकार के गमले, फव्वारा, सोफा, चेयर आदि बनाकर लगाए गए हैं। जोकि पार्क की शोभा बढ़ाने के साथ लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। उक्त को बनाने के लिए पुराने टायर, प्लास्टिक की पुरानी बोतलें, लोहे के तार, गाड़ी के पार्टस, सीट आदि चीजों का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें