फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहस्त्रताल ट्रैक हादसा: गाइड ने सुनाई आपबीती...जैसे ही एक ट्रैकर की मौत हुई, चार ने दहशत में तोड़ दिया दम

Thu, 06 Jun 2024 11:22 AM IST
अलका त्यागी विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
ट्रैक से बचाए गए ट्रैकर्स - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी के सहस्त्रताल ट्रैक पर गए सभी ट्रैकर्स स्वस्थ थे, लेकिन अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान शुरू हो गया। इस बीच घने कोहरे के साथ पहले से जमी बर्फ के बीच से निकलना मुश्किल हो गया। अत्यधिक ठंड से जैसे ही एक ट्रैकर की मौत हुई तो दहशत के कारण अन्य ने भी दम तोड़ दिया।

यह कहना है कि सहस्त्रताल ट्रैक पर 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल के साथ गए गाइड राजेश का। आप बीती सुनाते हुए राजेश ने बताया कि 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल ने बीते तीन जून को दोपहर करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सहस्त्रताल का आरोहण कर लिया था।

Uttarkashi: सहस्त्रताल ट्रैक से लापता चार ट्रैकर्स के शव भी लाए गए भटवाड़ी, हादसे में चली गई नाै की जान
विज्ञापन

2 of 5
ट्रैक से बचाए गए ट्रैकर्स - फोटो : अमर उजाला
सफल आरोहण के बाद वापसी में दल बेस कैंप से करीब तीन किमी पहले परीताल के समीप पहुंना, लेकिन वहां अचानक परिस्थितयां बदल गई। अचानक तेज बारिश, आंधी और घने कोहरे के साथ पूर्व से जमी बर्फ के बीच निकलना ट्रैकर्स के लिए मुश्किल हो गया। जबकि सभी ट्रैकर्स स्वस्थ थे।

विज्ञापन

3 of 5
ट्रैक से बचाए गए ट्रैकर्स - फोटो : अमर उजाला
वहां ठंड बहुत तेज थी और परिस्थितियां भी बस में नहीं थीं। इस बीच अत्याधिक ठंड के कारण एक ट्रैकर ने दम तोड़ दिया। उसे देखकर अन्य साथी भी डर गए और चार अन्य ट्रैकर की भी इसी डर में मौत हो गई।

4 of 5
ट्रैकर्स के शव लाए गए भटवाड़ी - फोटो : अमर उजाला
किसी को कुछ समझ नहीं आया, अचानक स्थिति विपरीत हो गई थी। राजेश ने बताया कि घटना के बाद कि घटना के बाद वह करीब 18 किमी पैदल चलकर आया है और उसने ट्रैकिंग एजेंसी और एसोसिएशन को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सहस्त्रताल ट्रैक पर फंसा ट्रैकर्स का दल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि इस हादसे में नौ ट्रैकरों ने जान गंवा दी। सूचना मिलने पर प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 13 ट्रैकरों को सुरक्षित निकाल लिया। इनमें से 11 को एयरलिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें