उत्तरकाशी में बवाल के बाद लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मस्जिद की ओर जाने वाली भटवाड़ी रोड पर विश्वनाथ तिराहे पर पहले से बैरिकेडिंग लगाई हुई थी। यह देखकर रैली में शामिल प्रदर्शनकारी भड़क गए और पुलिस के तय रूट का विरोध किया। वह बैरिकेडिंग हटाने की मांग पर अड़ गए। यहां करीब ढाई घंटे तक गतिरोध की स्थिति बनी रही। साढ़े तीन बजे किसी ने पुलिस की ओर बोतल फेंकी, जिससे झड़प शुरू हो गई और पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। जिस पर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के करीब 27 लोग घायल हो गए है। रैली में शामिल स्वामी दर्शनलाल भारती भी घायल हुए।