फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Love Jihad: महापंचायत पर सरकार सख्त, हिंदुवादी संगठनों ने खोला मोर्चा, विहिप-बजरंग दल का नया एलान

Wed, 14 Jun 2023 06:46 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/उत्तरकाशी।
विज्ञापन
1 of 5
उत्तरकाशी पुरोला विवाद - फोटो : amar ujala

पुरोला में 15 जून को प्रस्तावित महापंचायत पर पुलिस के सख्त रुख के बाद ग्राम प्रधानों का संगठन बैकफुट पर आ गया है। लेकिन अब विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदुवादी संगठन खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हम लव जिहाद के खिलाफ पुरोला में महापंचायत करेंगे।

स्थानीय प्रशासन ने साफ कह दिया है कि ऐसी किसी गतिविधि की इजाजत कतई नहीं दी जाएगी। आवश्यकता पड़ी तो धारा 144 भी लगाई जा सकती है। उधर, देहरादून में भी मुस्लिम समुदाय ने 18 जून को महापंचायत का ऐलान कर दिया है। पुरोला के ग्राम प्रधानों के संगठन ने 15 जून को महापंचायत का ऐलान किया था। लेकिन सरकार का सख्त रुख देखते हुए मंगलवार को प्रधान संगठन बैकफुट पर आ गया।

ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष अंकित रावत ने आज एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि महापंचायत को लेकर प्रधान संगठन किसी प्रकार की अगुवाई नहीं करेगा। क्षेत्रीय हित में वह जनता के साथ हैं। महापंचायत में अगर कोई कानून का उल्लंघन होता है तो उसमें उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी।

विज्ञापन

2 of 5
उत्तरकाशी पुरोला विवाद - फोटो : amar ujala

प्रधान संगठन का अभद्रता करने वालों से कोई ताल्लुक नहीं रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वाले की स्वयं की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन

3 of 5
उत्तरकाशी पुरोला विवाद - फोटो : amar ujala
इधर, विश्व हिंदू परिषद ने पुरोला में प्रशासन को महापंचायत की सूचना दी। यह भी कहा कि इसमें जिला मुख्यालय से भी हिन्दू परिषद के नेताओं के आने की संभावना है।

4 of 5
उत्तरकाशी लव जिहाद मामले ने पकड़ा तूल - फोटो : amar ujala
एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि महापंचायत को लेकर किसी भी संगठन को अनुमति नहीं दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो धारा 144 लागू की जाएगी। जो भी महापंचायत करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Dehradun: 'मैं जा रही हूं, तुम दोनों...', दीवार पर खून से लिख नाबालिग ने की खुदकुशी, मुस्लिम युवक से था अफेयर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तरकाशी पुरोला विवाद - फोटो : amar ujala
राज्य में अचानक संप्रदाय विशेष से जुड़े 'लव जिहाद' के मामलों की बाढ़ सी आ गई है। पुरोला के बाद से देहरादून, विकासनगर, डोईवाला, टिहरी सहित कई शहर, कस्बों में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को देहरादून, डोईवाला में भी इस प्रकार के मामले सामने आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें