फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशीः हादसे में सात की मौत, बेटियों, नाती-नातिनों व दामाद का इंतजार करती रह गई बूढ़ी आंखें

Tue, 18 Feb 2020 05:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़

सार

  • अनोल गांव निवासी बुजुर्ग बचन दास सोमवार सुबह से थे खासे उत्साहित 
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को धरासू-नालूपानी के बीच हुए कार हादसे में अनोल गांव निवासी बचन दास का हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। इस हादसे ने एक ही झटके में उनकी दो बेटियों, तीन नातियों, दामाद और साढ़ू भाई को छीन लिया। बता दें कि हादसे में लापता प्रियांशु पुत्र बृजलाल उम्र नौ साल का शव रेस्क्यू दल ने मंगलवार को झाड़ियों से बरामद कर लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अनोल गांव निवासी 60 वर्षीय बचन दास और उनकी पत्नी देवेश्वरी देवी सोमवार सुबह से ही उत्साहित थे, क्योंकि उनकी बेटी आरती विगत 14 फरवरी को हुए परिवार नियोजन के ऑपरेशन के बाद घर लौट रही थी। आरती और उसकी बेटी यामिनी के साथ बचन दास की बड़ी बेटी रोशनी, उसका पति बृजलाल व दो बेटे प्रियांशु और दिव्यांशु भी घर आ रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इन सभी को बचन दास के साढ़ूू भाई बुद्धि प्रकाश जो चिन्यालीसौड़ में ही विद्युत विभाग में कार्यरत थे, अपनी कार से ला रहे थे। सभी का बेसब्री से इंतजार कर रहे बचन दास ने उन्हें फोन भी किया, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। उस वक्त तक इस बुजुर्ग दंपति को हादसे की जानकारी नहीं थी। बाद में दुर्घटना की सूचना मिलते ही बुजुर्ग दंपति सदमे में बदहवास हो गए। उन्हें गांव के लोगों ने किसी तरह संभाला।
 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बचन दास की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे छोटी बेटी दिव्यांग है, जबकि दोनों बेटे बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बचन दास गांव में ही टेलरिंग का काम करके गुजर बसर करते हैं। हादसे में मृत उनकी दूसरी बेटी आरती की ससुराल हरियाणा में है। उसका तीन वर्ष का बेटा दक्ष भी अपनी मां के साथ उत्तरकाशी आया था, लेकिन विगत रविवार को उसकी नानी देवेश्वरी देवी उसे अपने साथ अनोल गांव ले आई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने घटना के बाद संबंधित विभागों के साथ जिला सभागार में बैठक की। जिसमें उन्होंने पुलिस तथा परिवहन विभाग को सभी मोटर मार्गों पर सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, नशे की हालत में वाहन चलाने आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बीते एक सप्ताह के भीतर हुए दोनों हादसों के घटनास्थल तथा अन्य डेंजर जोन पर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा अन्य सुरक्षा इंतजाम करने के भी आदेश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें