मसूरी में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
छह किमी स्पॉट पालाग्रस्त
नगुण-चापड़ा मोटर मार्ग पर भी छह किमी स्पॉट पालाग्रस्त रहता है। इसी तरह चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरी, रत्नोगाड और ढिक्यारा पालाग्रस्त डेंजर जोन बन जाता है। लंबगांव-उत्तरकाशी मार्ग पर चौरंगीखाल, धौंत्री, लंबगांव-कोआलगांव-चमियाला मार्ग पर घैरका और आबकी,प्रतापगर मार्ग पर मांजफ और बनाली, टिपरी -घनसाली के बीच मखडाली, घुमेटीधार, रानीचौरी-गजा मार्ग और चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर भी कद्दूखाल, धनोल्टी और काणाताल सहित अन्य कई मोटर मार्गों पर भी कई स्पॉट पालाग्रस्त होने के कारण जोखिमभरे रहते हैं।