फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश का कहर: मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत, पिथौरागढ़ में भारी तबाही, घर छोड़कर भागे लोग

Sat, 10 Sep 2022 08:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
भारी बारिश से उत्तराखंड तबाही - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में बारिश कहर बरपा रही है। शनिवार सुबह भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं नेपाल के दारचूला में बादल फटने से पिथौरागढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। पिथौरागढ़ के विकासखंड धारचूला में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 50 घर जलमग्न हो गए हैं। उधर नेपाल में पांच लोगों की मौत की सूचना है। 

विकासखंड धारचूला में भारी बारिश के चलते धारचूला क्षेत्र के गलाती, खोतिला और मल्ली बाजार में भारी नुकसान हुआ है। खोतिला में 50 से अधिक मकानों में मलबा घुसने से लोगों ने भागकर जान बचाई। शनिवार सुबह रुद्रप्रयाग में उखीमठ ब्लॉक के तुलंगा गांव में सुरजी देवी गौशाला जा रही थी। तभी अचानक मलबा आ गया, जिससे वह मलबे में दब गई।

वहीं रमाधव चिकित्सालय नारायणकोटी के सामने सड़क कटने से आवाजाही ठप हो गई। गुप्तकाशी कालीमठ कोटमा मार्ग विद्यापीठ और भैरवघाटी पर मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं। जबकि नाला जाखधार मार्ग इंटर कॉलेज गुप्तकाशी के निकट पुस्ता धंसने से बंद हो गया है। 

उधर पिथौरागढ़ के विकासखंड धारचूला में भारी बारिश के चलते धारचूला क्षेत्र के गलाती, खोतिला और मल्ली बाजार में भारी नुकसान हुआ है। पैदल पुल बह गए हैं। गलाती के प्रधान राम सिंह ने बताया क्षेत्र में बारिश के चलते भारी नुकसान है। खोतिला में 30 अधिक मकानों में मलबा घुस गया। लोगों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

2 of 5
बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला
धारचूला के मल्ली बाजार में सड़कें मलबे और पानी से भरी हैं। वहीं नेपाल क्षेत्र में कल रात हुई अतिवृष्टि के चलते बारिश के साथ आए मलबे ने काली नदी का रुख बदलने से धारचूला क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

3 of 5
बारिश से हाईवे ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
शुरुआती जानकारी में खोतिला में एक महिला और जबकि नेपाल में 11 लोगों के लापता होने की जानकारी।

4 of 5
हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला
ऊखीमठ में चार घंटे की मूसलाधार बारिश से ऊखीमठ नगर पंचायत के चुन्नी, मंगोली, ब्राह्मणखोली, प्रेमनगर क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल रहा। मलबा आने से कुंड- गोपेश्वर हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे करीब चार घंटे यातायात ठप रहा। ग्रामीणों के खेत-खलिहानों में पानी के साथ मलबा भरा गया। वहीं रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे माधव चिकित्सालय नारायणकोटी के समीप पुश्ता ढह गया जिससे सात घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। दोपहर बाद एनएच द्वारा ऊपरी क्षेत्र में हल्का कटान कर बड़े वाहन खाली कर आगे बढ़ाए गए। साथ ही छोटे वाहनों के संचालन में भी सतर्कता बरती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
मंदाकिनी नदी के तेज बहाव से कुंड-चोपता-गोपेश्वर राजमार्ग जैयवीरी में तीन सौ मीटर भूधंसाव में आ गया है। यहां जगह-जगह कई फीट गहरी दरारें पड़ने से सड़क पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। सुबह के समय लोग हाईवे पर पैदल भी नहीं चल पाए। पूर्वाह्न करीब 11 बजे एनएच-लोनिवि निर्माण खंड रुद्रप्रयाग ने प्रारंभिक सुुुधारीकरण कर यातायात बहाल कर दिया है। एनएच के ईई निर्भय सिंह ने बताया कि मंदाकिनी नदी के तेज बहाव से हाईवे की स्थिति खराब हो गई है।

ये भी पढ़ें...पंचायत चुनाव में बंट रही मौत: हरिद्वार में कच्ची शराब पीकर मरे सात लोग, परिजनों का दर्द बयां करतीं ये तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें