मसूरी, धनोल्टी, बुरांशखंडा में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। शहर में बर्फ तो पड़ी, लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई, लेकिन ऊंची पहाड़ियां पूरी तरह बर्फ से ढंक गईं। पर्यटकों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। वहीं, देहरादून में तड़के जोरदार बारिश हुई। इसके बाद दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा।
Joshimath Is Sinking: भगवान बदरीनाथ का खजाना नहीं होगा शिफ्ट, बीकेटीसी के अध्यक्ष ने बताई इसके पीछे की वजह
मैदानी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार देर रात से हुई बारिश और पहाड़ में बर्फबारी से लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मसूरी में शुक्रवार तड़के से ही बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था। शहर के सबसे उंचाई वाले इलाके लालटिब्बा, चार दुकान, सिस्टर बाजार क्षेत्र में जमकर बर्फ पड़ी। चारों ओर बर्फ चांदी सी दमकती नजर आई। सैलानियों ने बर्फ के साथ जमकर मस्ती की।
वहीं,