फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-मसूरी मार्ग पर भारी भूस्खलन के बाद रास्ता बंद, शहर में आने पर लगी रोक, तस्वीरें...

Mon, 31 Aug 2020 08:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून- मसूरी मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मसूरी से पहले कुठाल गेट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। देर शाम तक भी मार्ग से मलबे को हटाने का काम जारी था, लेकिन लगातार भूस्खलन के कारण मार्ग को नहीं खोला जा सका।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की देर रात देहरादून-मसूरी मार्ग पर भारी भूस्खलन हो गया। मसूरी झड़ीपानी कोल्हूखेत मार्ग पर वाहनों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए फिलहाल मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है। इससे मसूरी-देहरादून आवाजाही करने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सड़क से मलबा और पत्थर हटाने का काम लगातार जारी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मसूरी देहरादून सड़क को चौड़ा करने के लिए कई जगह पहाड़ को काटा गया है। ठेकेदार ने पहाड़ को बेतरतीब तरीके से काटा है। जिस कारण लगातार भूस्खलन हो रहा और पत्थर गिर रहे हैं। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने मांग की है कि पहाड़ को काटने के लिए नियुक्त अधिकारियों के साथ ही ठेकेदार के खिलाफ जांच करके कार्रवाई की जानी चाहिए। एसडीएम मसूरी मनीष कुमार ने बताया कि लगातार पहाड़ से मलबा और पत्थर आने के कारण दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जेसीबी लगातार मार्ग को साफ कर रही है, लेकिन मलबा नहीं रुक रहा है। जब तक पूरी तरह से मलबा आना बंद नहीं हो जाता, तब तक आवाजाही शुरू नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें