फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर विस्फोट के साथ ब्रह्मकुंड तक पहुंचा मलबा, चश्मदीदों ने सुनाया आंखों देखा हाल

Tue, 21 Jul 2020 07:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बीच हरकी पैड़ी चौकी से कुछ ही दूरी पर रखे गए रिंग मेन यूनिट बॉक्स एवं बिजली के खंभे पर बिजली गिर गई। घटना तीन से चार बजे के बीच हुई। जो लोग उस वक्त वहां मौजूद थे वे ऐसा दृश्य देखकर घबरा गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बिजली गिरने के साथ ही तेज विस्फोट हुआ और हरकी पैड़ी की करीब बीस मीटर की चाहरदीवारी चंद मिनट में ही भरभरा कर ढह गई। दीवार गिरने की आवाज भी बहुत तेज हुई। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
विस्फोट का असर ही था कि दीवार का मलबा ब्रम्हकुंड तक जा गिरा। विस्फोट की आवाज सुनकर हरकी पैड़ी चौकी पर रात में तैनात पुलिसकर्मी चौंक गए। वे चौकी से निकलकर बाहर की तरफ दौड़े तो दृश्य देखकर दंग रह गए। 

4 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
बिजली गिरने की घटना के दो चश्मदीद सामने आए हैं। पेशे से ऑटो चालक जनेश्वर ने बताया कि वे अपने ऑटो में सोए हुए थे। लेकिन तेज बरसात के कारण उसकी नींद खुल गई। तभी अचानक ही बड़ी तेजी से आकाश में बिजली सीधे खंभे एवं बॉक्स पर गिरती दिखी। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने बताया कि चौंध बहुत तेज थी, उससे आंखें तक बंद हो गई। यही नजारा हरकी पैड़ी चौकी के ठीक सामने बने ओशो होटल के कर्मचारी ने भी देखा। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बॉक्स के परखच्चे उड़ गए। शुक्र रहा जान माल की हानि नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हरकी पैड़ी पर बिजली गिरने की खबर सुबह होते ही शहर में आग की तरह फैल गई। घटना के बाद जो हालात थे उसे देखने के लिए दिन भर साधु-संतों और अफसरों से लेकर आमजन का तांता लगा रहा।वहीं, सोशल मीडिया पर दिन भर कई तरह की टिप्पणी होती रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें