फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, हाईवे बंद, तस्वीरों में देखें वादियां

Fri, 28 Feb 2025 10:26 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarakhand Weather Update Today: ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन से बर्फबारी जारी है। वहीं निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
उत्तरकाशी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। वहीं निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। हर्षिल घाटी में बर्फबारी से नजारा जन्नत सा दिखा। सुक्की में भारी बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बंद है। 

गंगोत्री धाम में दो से तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। वहीं, हर्षिल घाटी में एक से दो फीट बर्फ जमा है। यमुनोत्री धाम में करीब दो फीट तक बर्फ जमा है। यहां कल से बारिश बर्फबारी नहीं रुकी है। 

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बिगड़ा मौसम, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, येलो अलर्ट जारी
विज्ञापन

2 of 5
उत्तरकाशी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जनपद में दो दिन से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। वहीं निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।


 
विज्ञापन

3 of 5
गंगोत्री धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वहीं डीएम ने सभी विभागों को अपनी तैयारियों के साथ अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं शीतकालीन ट्रेक पर गए ट्रैकर्स को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस सप्ताह दूसरी बर्फबारी और बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है।

4 of 5
गौमुख ट्रैक पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल व चम्पावत जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौमुख ट्रैक पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम केंद्र की ओर से 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के साथ कुछ स्थानों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, एक मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें