फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand WeatherToday: चमोली में फटा बादल, दरके पहाड़, नदियों का विकराल रूप देख सहमे लोग, तस्वीरें

Fri, 18 Aug 2023 12:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
थराली में सैकड़ों साल पुराना शिव मंदिर डूबा। - फोटो : amar ujala
चमोली जिले के थराली में रात से शुरू हुई भारी बारिश के बीच सोल घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में चमक और तेज गर्जना के साथ भारी बारिश हुई। ब्रह्मताल सुपताल और भेकल ताल क्षेत्र में बादल फटने से पहाड़ के पहाड़ बहकर प्राणमति नदी में आ गए। जिससे नदी विकराल रूप से बहने लगी।

नदी के साथ बड़े-बड़े बोल्डर और सैकड़ों पेड़ तिनके की तरह बहने लगे। नदी की गर्जना पांच किलोमीटर से अधिक दूर तक सुनाई दे रही थी। जैसे ही नदी में तेज आवाज आनी शुरू हुई क्षेत्र में रह रहे ग्रामीणों ने थराली, कुलसारी, हरमनी में नदी किनारे रह रहे लोगों को घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा।

तहसील और पुलिस प्रशासन की टीम ने लोगों को नदी किनारे से हटाया। थराली में पिंडर नदी के किनारे रहने वाले लोगों ने ग्वालदम थराली तिराहा और नासिर बाजार में जाकर रात बिताई। इससे पहले रविवार की रात को थराली गांव में प्राणमति नदी ने जो तबाही मचाई थी उससे भी अधिक मात्रा में मलबा फिर इस क्षेत्र में घुसा और फिर से वहां सैलाब आ गया।
विज्ञापन

2 of 5
सुसवा नदी के पुल के एप्रोच रोड का एक हिस्सा धंस गया - फोटो : amar ujala
रविवार को थराली और सुना को जोड़ने वाला मोटर पुल और झूला पुल प्राणणमति नदी के सैलाब में बह गया था। मंगलवार को ग्रामीणों ने यहां पर अस्थाई पुल का निर्माण किया था, लेकिन बुधवार की रात्रि को प्राणमति नदी में फिर से आई बाढ़ में यह पुल बह गया और फिर से थराली और सुना गांव की 5000 से अधिक जनसंख्या का संपर्क पूरी तरह से कट गया।
विज्ञापन

3 of 5
जौलीग्रांट में बारिश लाई आफत - फोटो : amar ujala
तहसील और पुलिस प्रशासन की टीम रात भर सायरन और संदेशों के जरिए लोगों को सतर्क करती रही। बादल फटने से रतगांव, ढाडर बगड़, देवकुना गांव में भी भारी तबाही हुई है।

 

4 of 5
कोटद्वार में मलबे में फंसी बस - फोटो : अमर उजाला

दूसरी तरफ बुल्लावाला सुसवा नदी के पुल के एप्रोच रोड रोड का एक हिस्सा धंस गया है। देर रात हुई भारी बारिश से एक बार फिर बुलावाला सुसवा नदी पर बने पुल को क्षति पहुंची है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather Today: बारिश ने मचाई तबाही, एयरपोर्ट में घुसा बाढ़ का पानी, यहां मोर्चा संभालने उतरी SDRF

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोटद्वार में मलबे से पटी सड़कें - फोटो : amar ujala
पुल के ऊपर भारी वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया है, जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है। विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। पोकलैंड मशीन लगाकर नदी की धारा को मोड़ा जा रहा है, जिससे तत्काल मरम्मत का कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें