ऋषिगंगा का पानी जमा
- फोटो : अमर उजाला
मौसम की बेरुखी के चलते इस वर्ष हिमाच्छादित रहने वाली चोटियां दिसंबर पर भी बर्फविहीन हैं। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में ऊंची चोटियों में बीते सालों तक बर्फ जमीं रहती थी, लेकिन इस वर्ष अभी भी दूर-दूर तक बर्फबारी के कोई आसार नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन यहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।