फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: लगातार बारिश से खतरे के निशान पर पहुंची नदियां, मलबा आने से घरों को नुकसान, तस्वीरें...

Tue, 11 Aug 2020 03:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदियां खतरे के निशान पर पहुंच गई हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश में गंगा और श्रीनगर में अलकनंदा खतरे के निशान पर पहुंच गई है। वहीं, बागेश्वर में कई जगह मलबा आने से घरों में नुकसान भी हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थ नगरी ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। मुनी की रेती क्षेत्र के परमार्थ निकेतन आश्रम के ठीक सामने भगवान शिव की प्रतिमा के प्लेटफार्म को भी पानी छू रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। बदरीनाथ नेशनल हाईवे के तोता घाटी में बंद होने पर वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग होने वाला देवप्रयाग-गजा मोटर मार्ग भी लसेर के पास बंद हो गया है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, तहसीलदार बागेश्वर ने बताया कि बारिश के कारण जिले के गांव मुवानी में नंदन राम पुत्र मोहन राम के आवासीय मकान के पीछे भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबा और पत्थर आने से घर के पीछे बना शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कपकोट में खटगड़ा गधेरा उफान पर चल रहा है। बागेश्वर जिले और आस-पास की सड़कें मलबे से पट गई हैं। उधर, धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट से लेकर झूलाघाट तक काली नदी उफान पर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें