उत्तराखंड मौसम
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, मंगलवार को जहां मैदान से लेकर पहाड़ तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और जबरदस्त ठंड पड़ने के आसार हैं, वहीं बुधवार और गुरुवार को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर जैसे जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।