फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall: झमाझम बारिश, कड़ाके की ठंड, बर्फबारी का खूबसूरत नजारा...तस्वीरों में देखें जन्नत सा दिखता उत्तराखंड

Thu, 20 Feb 2025 12:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarakhand Mausam ki Jankari: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली और ऊंचाई वालों इलाकों में बर्फबारी से पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली।
विज्ञापन
1 of 6
मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झमाझम बारिश, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का खूबसूरत नजारा। बदले मौसम के मिजाज के चलते आज उत्तराखंड की पहाड़ियां जन्नत सी खूबसूरत नजर आ रही है। प्रदेश में आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो वहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश है। मसूरी, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में खूब बर्फबारी हो रही है। 



उत्तरकाशी हर्षिल घाटीऔर जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फबारी जारी। वहीं गंगोत्री यमुनोत्री में भी बर्फबारी जारी है। निचले इलाकों में छाए घने बादल। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में बर्फबारी का भव्य दृश्य मन मोहित करने वाला है।

यमुनोत्री धाम सहित मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में भी बर्फबारी जारी है। सुबह 4 बजे से यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी तो निचले इलाकों बड़कोट तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही है। मां यमुना के शीतकालीन पुजारी शेखर उनियाल ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन

2 of 6
मुखबा गंगा में बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब होने की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
गंगोत्री में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि मौसम विभाग ने 21 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की बात कही है।

4 of 6
गंगोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीते दो दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में करीब छह इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों के साथ धाम जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। धाम में मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

5 of 6
बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा चार मई से शुरू हो जाएगी। यात्रा तैयारियों को लेकर अभी तक प्रशासनिक टीम धाम नहीं पहुंची है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Land Law: 23 साल में कई बदलावों से गुजरता रहा उत्तराखंड का भू-कानून, जानें कैसा रहा इतिहास

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धाम में पेयजल, बिजली, सीवर, सड़क सहित विभिन्न यात्रा तैयारियों के कार्य होने हैं। मार्च माह में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें