चारधाम में बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम को शुरू हुई बर्फबारी गुरुवार सुबह भी जारी रही। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब, भी बर्फ से ढक गए हैं। गंगा और यमुना घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों ने फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। उधर, केदारनाथ धाम समेत द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ और चंद्रशिला में हल्की बर्फबारी हुई।