फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मलबा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा में बंद, दिल्ली-दून जाने वाले 150 वाहन फंसे

Fri, 04 Aug 2023 11:09 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा और कणर्प्रयाग में बंद - फोटो : amar ujala
मूसलाधार बारिश के कारण ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा में बंद है। कमेड़ा में दलदल में वाहन फंसा है और सुबह से रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली सहित कर्णप्रयाग, जोशीमठ, बदरीनाथ व गोपेश्पर आने-जाने वाले करीब 150 वाहन फंसे हैं।

जबकि कर्णप्रयाग में उमा देवी तिराहे के पास एनएच का पुश्ता टूटने से सड़क पर मलबा और पत्थर गिरे हैं। ऋषिकेश व बदरीनाथ की ओर जाने वाले 100 से अधिक वाहन फंसे हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि कर्णप्रयाग में लगातार एनएच का पुश्ता टूट रहा है।
 
 
इससे वाहनों सहित स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को  आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर मल्यापौड़ में गिरा मलबा हटा दिया गया है, जबकि हरमनी में यह हाईवे अभी भी बाधित है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने कहा कि बाधित स्थानों पर मलबा हटाने के लिए मशीनों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा और कणर्प्रयाग में बंद - फोटो : amar ujala
प्रदेश के कई जिलों में बारी बारिश का सिलसिला जारी है। रुद्रप्रयाग जिला स्थित गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से 13 लोगों की लापता होने की सूचना है। इनमें  तीन स्थानीय, सात नेपाल मूल के और तीन अन्य राज्य के हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
गौरीकुंड में रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम। - फोटो : amar ujala
मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची है। देर रात से जारी भारी बारिश आफत बनकर बरसी है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Landslide: भारी बारिश से गौरीकुंड में हुआ भूस्खलन, 13 लोगों के लापता होने की सूचना, रेस्क्यू जारी

4 of 5
सड़कें बंद - फोटो : amar ujala
बारिश के कारण चट्टान टूटने की सूचना देर रात मिली थी, जिसके बाद एसडीआरएफ सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची थी, लेकिन रात को रेस्क्यू करने में आ रही दिक्कतों के कारण अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन लगातार बारिश चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क पर आया मलबा - फोटो : amar ujala
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें