फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात, उफनाए नदी-नालों ने मचाई तबाही, सामान छोड़ घरों से भागे लोग

Sat, 29 Jul 2023 06:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/ बड़कोट
विज्ञापन
1 of 5
कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : amar ujala
भारी बारिश से कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। कोटद्वार के कौड़िया वार्ड में पनियाली गदेरे ने तबाही मचाई है। देर रात कई घरों में पानी भर गया। लोग समान छोड़ कर जान बचाने के लिए भागे। मलबे से घरों के अंदर रखा समान खराब हो गया है। आर्मी कैंप को जाने वाली पुलिया भी बह गई। 

दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम सहित आसपास रात से बारिश जारी है। ओजरी डाबरकोट,झर्झरगाड़ सहित कहीं जगहों पर मलबा बोल्डर आने से आवाजाही बाधित हो गई है। उत्तराखंड के सभी जिलों में शनिवार से अगले तीन दिन भारी बारिश होने के आसार है।  
 
बदरीनाथ हाईवे खुलने का इंतजार
बदरीनाथ हाईवे भी नाले के पास बाधित हो गया है। यहां सड़क का 50 मीटर हिस्सा धंसने से सड़क मार्ग अवरूद्ध है। एनएच कर्मियों द्वारा सड़क खोलने का कार्य शुरु कर दिया गया है। वहीं बदरीनाथ धाम आने जाने वाले श्रद्धालुओं को फ़िलहाल सड़क खुलने का इंतजार करना होगा।

वहीं मौसम विभाग ने 29 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर चमोली, बागेश्वर और उत्तरकाशी के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। यानी अगस्त की शुरुआत भी भारी बारिश के साथ हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
कोटद्वार में बारिश से भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, तीन दिनों तक प्रदेश भर के कई इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी समस्या से बचने के लिए पहाड़ी जिलों की यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य ले लें।
विज्ञापन

3 of 5
घरों में घुसा मलबा - फोटो : amar ujala

पांच साल बाद 28 जुलाई को सामान्य से 90 फीसदी कम बरसे मेघ

पांच साल बाद देहरादून में 28 जुलाई को सामान्य से बहुत कम बारिश हुई। शुक्रवार को दून में सिर्फ 2.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से करीब 90 फीसदी कम है। जबकि पांच साल पहले साल 2018 में इस दिन 89.9 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से करीब 67 फीसदी अधिक है। जबकि वर्ष 2019 से लेकर 2022 तक भी इससे कम बारिश हुई है। शुक्रवार को राज्यभर में भी सामान्य से 52 फीसदी बारिश कम हुई। हालांकि प्रदेशभर में पूरे जुलाई में अभी तक सामान्य से 39 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

 

4 of 5
घरों में घुसा मलबा - फोटो : amar ujala

अगस्त में भारी बारिश होने के आसार

देहरादून में पिछले कुछ दिनों से कहीं-कहीं तेज बौछार वाली बारिश हो रही है। जबकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। जिसके चलते तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी दून का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 32 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले भी जिले के अधिकतम तापमान में दो से छह डिग्री तक का इजाफा दर्ज किया गया था। उधर मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगस्त में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते सालों के मुकाबले इस साल जुलाई में कुछ जिलों में कम बारिश हुई है। हालांकि इतना अंतर अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन अगस्त में अच्छी बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें...बच्चों के मन की बात: सीएम धामी से बोले मेधावी- सर, ऐसा इंतजाम करिये, आईएएस की पढ़ाई के लिए पहाड़ न छोड़ना पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : amar ujala

सप्ताहभर में यूएस नगर में हुई सबसे कम बारिश

बीते सप्ताह ऊधमसिंह नगर में सबसे कम बारिश हुई। यहां 19 से 26 जुलाई तक सिर्फ 24.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 66 फीसदी कम है। जबकि सबसे अधिक बारिश बागेश्वर में हुई है। यहां एक सप्ताह में 256.7 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 324 प्रतिशत ज्यादा है। दून में सप्ताहभर में 140 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से सिर्फ पांच फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें