फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बर्फबारी

Wed, 01 Mar 2023 11:50 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा गिर गया।
बुधवार सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र सहित यमुना घाटी में बारिश का सिलसिला जारी है। 

कहां कैसा है मौसम का हाल
गढ़वाल

  • विकासनगर में छाए हुए हैं बादल
  • टिहरी में बादल छाए 
  • मसूरी शहर में हुई हल्की बारिश, मौसम में बढ़ी ठंड
  • चमोली जनपद में मौसम खराब, आसमान में बादल छाए
  • रुद्रप्रयाग में छाए बादल। 
  • उत्तरकाशी मे छाए हैं बादल
  • गंगोत्री धाम में बर्फबारी शुरू 
  • यमुनोत्री धाम व आसपास की चोटियों पर बर्फबारी
  • ऋषिकेश में बादल
विज्ञापन

2 of 5
विकासनगर में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं
  • लोहाघाट में धूप खिली
  • अल्मोड़ा में धूप खिली
  • भवाली में बादल
  • टनकपुर में धूप
  • रामनगर में बादल
  • बाजपुर में बादल छाए
  • रुद्रपुर में छाए है बादल
  • पिथौरागढ़ में हल्के बादल हल्की धूप।
  • बागेश्वर में धूप खिली
  • नैनीताल में धूप
  • हल्द्वानी में बादल
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चौबीस घंटे में चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है।
 

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: यात्रा के लिए रूट प्लान का खाका तैयार, दुर्घटनाएं रोकने को तैयारी, यहां बनेंगे कंट्रोल रूम

4 of 5
उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में छाया है कोहरा - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक कुछ इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। दून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें