फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, बदरीनाथ हाईवे यहां बंद...धारी देवी तक लगी वाहनों की लाइन

Thu, 09 May 2024 08:40 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Uttarakhand Weather News: पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई बारिश ने मौसम सुहावना हो गया। रात से बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से जंगलों में फैली धुंध साफ हो गया। वहीं दूसरी तरफ देर रात से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में बंद चल रहा है। धारी देवी तक लगी हुई है वाहनों की लंबी लाइन।

श्रीनगर गढ़वाल, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही सुचारू रूप से हो रही है। तेज गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने थोड़ी राहत दी। मौसम विभाग की ओर से आज हल्के बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावन जताई गई थी। साथ ही तेज हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ा राहत भी।

विज्ञापन

2 of 5
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज मैदानी और पहाड़ी जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश बताई गई थी।

विज्ञापन

3 of 5
बारिश - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में गर्जन के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है।

4 of 5
बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ के बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: रील नहीं फील के लिए आएं धाम... भक्तिभाव से करें दर्शन, इस बार किए गए हैं ये खास बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बद्रीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बुधवार को दर्ज हुआ तापमान

जनपद - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान

देहरादून - 35.0 - 25.2

पंतनगर - 33.5 - 25.2

मुक्तेश्वर - 20.0 - 12.1

न्यू टिहरी - 24.2 - 13.6

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें