फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News : प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी

Sun, 29 Jan 2023 08:39 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रविवार और सोमवार को बारिश और बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। सरकार, शासन और आपदा आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 24 घंटे में पूरे उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह सक्रिय होने से अगले 48 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल, देहरादून में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पर्वतीय जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 24 घंटे में पूरे उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार और सोमवार को बारिश और बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। सरकार, शासन और आपदा आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

ये भी पढ़ें...Haldwani: पत्नी को उतारा मौत के घाट, पैरोल पर छूट कर आया तो बेटी के खून का बना प्यासा, पीड़िता ने बताई आपबीती

डीएम ने अधिकारियों को किया सतर्क

देहरादून और आसपास के इलाकों में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन के अधिकारियों को आपदा की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आपदा प्रबंधन के कार्य तेजी से शुरू करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें