भारत-चीन सीमा पर बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हेमकुंड साहिब में अभी भी लगभग नौ फुट और आस्था पथ पर छह फुट बर्फ जमी है। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को आस्था पथ पर करीब दो सौ मीटर तक ग्लेशियर के बीच से होकर गुजरना पड़ेगा। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा आस्था, उमंग और साहसिक होती है। यहां अटलाकुड़ी नामक स्थान पर करीब दो सौ मीटर तक ग्लेशियर पसरा हुआ है। अभी फिर बर्फबारी के आसार हैं। सेना के जवान ग्लेशियर को काटकर रास्ता बनाएंगे।