फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ की सफेद चादर में लिपटी औली की खूबसूरत वादियां, तस्वीरों में देखिए जन्नत सा नजारा...

Mon, 23 Nov 2020 09:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
1 of 6
औली - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलते ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। चमोली जिले में रविवार देर रात से बर्फबारी शुरू हो गई थी। सुबह पर्यटन स्थल औली में बर्फबारी से वहां का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आया। आगे तस्वीरों में देखिए खूबसूरत नजारा... 
विज्ञापन

2 of 6
औली - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी के बाद दो फीट तक बर्फ जम चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 6
औली - फोटो : अमर उजाला
ऊंचाई वाले गांव पाणा, ईरानी, रामणी, सुतोल, कनोल, वाण में भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।

4 of 6
औली - फोटो : अमर उजाला
वहीं द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम सहित गीठ पट्टी के खरशाली, जानकी चट्टी, फूल चट्टी क्षेत्र में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
औली - फोटो : अमर उजाला
गंगा घाटी में सुक्की, हर्षिल, मुखबा, धराली तथा यमुनोत्री घाटी में खरसाली, जानकीचट्टी आदि गांवों के साथ ही हरकीदून घाटी के गांवों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
औली - फोटो : अमर उजाला
मुखबा स्थित गंगा मंदिर के पुजारी सुधांशु सेमवाल ने बताया कि हर्षिल मुखबा के आसपास की पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं। क्षेत्र में करीब आधा फीट बर्फ पड़ी। बर्फबारी वाले इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें