उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश खूब कहर बरपा रही है। पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा खतरे के निशान पर बह रही है। वहीं, बारिश के बाद सड़कों पर मलबा फैल गया है। वहीं, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत कई इलाकों में घर बह गए हैं। कई जगह पुल भी टूटे हैं।
उधर, मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि, अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand Weather: देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच पांच जगहों पर बंद हो रहा हाईवे, 12 घंटे बाद चल पाए छोटे वाहन
चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में भारी बारिश के आसार हैं। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टानों के टूटने से सड़कें बंद हो सकती हैं।