फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आफत की बारिश, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर...

Sat, 18 Jul 2020 04:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बादलों ने खासा कहर बरपाया है। यहां भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। कई सड़कें बह गई हैं।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात हुई भारी बारिश ने उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में तबाही मचाई है। मुनस्यारी के राथी गांव में बरसाती नाले का पानी घरों में घुस गया।

 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
ढीलम, जौल ढुंगा, धापा, राथी बलसनकोट, सेरा कैठी, सेवला आदि गांवों के लोगों के घरों को बारिश से नुकसान पहुंचा है। 

 

4 of 8
- फोटो : amar ujala
मुनस्यारी, दरकोट, मदकोट, पिथौरागढ़ को जोड़ने वाली सड़क बह गई है। इसी मार्ग से धापा के पास मिलम होते हुए चीन सीमा से लगे गांवों तक जाया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी दरकोट सड़क बीस मीटर टूट गई है। जिस कारण करीब सात हजार आबादी से संपर्क टूट गया है।
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
चंपावत जिले में भी टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर सड़क टूट गई है। स्वांला के पास बारिश से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।

 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
बारिश से टनकपुुर पूर्णागिरी मार्ग पर किरोड़ा नाला उफान पर है। यहां आवाजाही बंद है। पूर्णागिरी में चट्टान दरकने से एक दुकान मलबे में दब गई है। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
बीती रात भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगह पर मलबा आने से बंद हो गया है। हाईवे पागलनाला, भनेरपानी और तोताघाटी में बंद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें