फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में जीरो डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, जमने लगा पाला, बढ़ी कड़ाके की ठंड, तस्वीरें...

Sun, 01 Nov 2020 04:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव होने के साथ ही ठंड में भी इजाफा होने लगा है। बदरीनाथ धाम में पिछले कुछ दिनों से ठंड बढ़ गई है। रात के समय यहां का तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। इसके चलते धाम के नजदीक कई जगह पर पाला जमने लगा है। आगे तस्वीरों में देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम में बृहस्पतिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी। जिससे बाद से मौसम में ठंडक आ गई है। तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम को धाम में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ठंड इतनी है कि धाम में कई जगह पौधों के ऊपर पाला जम गया है। पौधों पर जमा पाला बेहद आकर्षक लग रहा है। वहीं, धाम जाने वाले तीर्थयात्री भी सुहावने मौसम का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मौसम विभाग ने आज पांच जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही हल्का हिमपात होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ठंड को लेकर मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में एक हफ्ते के दौरान ठंड और फ्लू का खतरा ज्यादा रहेगा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आजकल दिन और रात के (अधिकतम व न्यूनतम) तापमान में 18 डिग्री से अधिक का अंतर बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें