फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: देहरादून-मसूरी मार्ग का 50 मीटर हिस्सा धंसा, बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक, तस्वीरें...

Tue, 11 Aug 2020 01:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में सोमवार दिनभर हुई बारिश शहर में सितम बनकर बरसी। जगह-जगह हुए भूस्खलन से कई मार्ग बंद हो गए। वहीं, देहरादून मसूरी रोड का करीब 50 मीटर हिस्सा धंस गया। आज सुबह छोटे वाहनों की आवाजाही तो खोल दी गई है लेकिन, चौपहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बताया कि मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित पानी वाले मोड पर भूस्खलन की वजह से रास्ता बंद हो गया है। रास्ता खोलने का प्रयास किया जा रहा है। 


विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। देर शाम तक कुछ मार्ग खोल दिए गए थे। वहीं, मसूरी-कैंपटी मार्ग सांझा दरबार के पास पेड़ गिरने से काफी देर तक बंद रहा। मसूरी-कैंपटी मार्ग को खुलवाने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी, परंतु जेसीबी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें जेसीबी चालक घायल हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, टिहरी बाईपास मार्ग बासा घाट के पास क्षतिग्रस्त हो गया। यह रास्ता लगातार भूस्खलन की चपेट में आने से संकरा हो गया है, जिससे वाहनों के आवगमन में परेशानी हो रही है। लक्ष्मणपुरी में भूस्खलन के बाद मलबा घर के ऊपर आ गिरा, जिससे मकान को आंशिक रूप से नुकसान हुआ। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी के पर्यटन स्थल कंपनी गार्डन में पेड़ और भूस्खलन होने से भारी नुकसान हुआ है। इंदिरा कॉलोनी में भूस्खलन के बाद मार्ग बाधित हुआ, वहीं एक मकान भूस्खलन की जद में आ गया। मसूरी कंपनी गार्डन मार्ग पर दो बड़े पेड़ गिरने से मार्ग बाधित होने के साथ बिजली आपूर्ति भी ठप हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से मसूरी के पास ऐतिहासिक पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल का जलस्तर बढ़ गया। सोमवार को कैंपटी फाल ने रौद्र रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। साथ ही यमुना नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। मसूरी कैंपटी फॉल का जलस्तर बढ़ने से आसपास की कई दुकानों में पानी घुस गया, जिससे सामान खराब हो गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों और मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें