फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमना है तो बस कर लें पैकिंग: औली में जमी तीन फीट बर्फ, जन्नत सा नजारा चारों ओर; तस्वीरें देख नहीं रुकेंगे कदम

Mon, 04 Mar 2024 04:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
1 of 5
औली में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में रविवार देर रात तक हुई बर्फबारी के बाद अब औली की वादियां चांदी सी चमक रही हैं। यहां मौसम खुशनुमा बना हुआ है। अभी तक करीब तीन फीट तक बर्फ जमी है। बर्फ का मजा लेने बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंच रहे हैं। यहां मार्च के महीने में जनवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। 

औली एक फेमस स्कीइंग डेस्टिनेशन है। तो भारी मात्रा में जमी बर्फ के बीच आप यहां स्कीइंग का मजा ले सकते हैं। वहीं, यहां से नंदा देवी, माना पर्वत और कामत जैसे पर्वत श्रृंखलाओं का भी दीदार होता है। 

Maha Shivratri 2024: यहां गोपी के रूप में पूजे जाते हैं भोलेनाथ, जानें रोचक कथा...कामदेव से भी जुड़ा है किस्सा
विज्ञापन

2 of 5
औली में बर्फ क बीच पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि बर्फबारी के चलते बंद हाईवे को भी खोल दिया गया है। अब हाईवे पर वाहनों के आवागमन में कोई दिक्कत नहीं है। 

विज्ञापन

3 of 5
औली में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
फिर भी बर्फ पिघलने के चलते रास्ता थोड़ा फिसलन भरा हो गया है। ऐसे में लोगों को एहतियात के साथ वाहन चलाने की जरूरत है। 

4 of 5
औली में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
उधर, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही नीती व माणा घाटी भी बर्फ से सराबोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
औली में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें