फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangotri Accident: घायलों ने सुनाई आपबीती...संकरी सड़क थी, मोड़ आया और खाई में पलट गई बस, मच गई चीख-पुकार

Mon, 21 Aug 2023 07:42 AM IST
अलका त्यागी अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
घायल नीरज दवे ने सुनाई आपबीती - फोटो : अमर उजाला
मैं बस की पिछली सीट पर बैठकर मोबाइल चला रहा था, कि अचानक मोड़ आया और बस पलट गई। यह कहना है गंगनानी बस हादसे में जिंदा बचे गुजरात भावनगर के तीर्थयात्री नीरज दवे का। उन्होंने बताया कि सड़क संकरी थी। पलक झपकते ही यह हादसा हुआ और बस कई पलटी खाकर खाई में जा गिरी। हादसे में नीरज के दोनों पैरों, कमर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

Bus Accident: चारधाम यात्रा पूरी होने से पहले ही हो गया हादसा, पलक झपते ही काल के गाल में समा गई सात जिंदगियां

बीते रविवार सुबह करीब सात बजे गुजरात के तीर्थयात्री गंगोत्री धाम के दर्शनों को रवाना हुए थे, जिन्हें नहीं पता था कि धाम के दर्शन कर लौटते समय वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। हादसे में जो जिंदा बचे हैं वह भगवान का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के सभावाला निवासी बस के परिचालक संजू ने बताया कि वह पहली बार इस रूट पर आए थे, भगवान की कृपा है कि बच गए। बस ज्यादा नीचे जाती तो शायद कोई नहीं बचता। हादसे में परिचालक संजू के दोनों पैर चोटिल होने के साथ सिर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
परिचालक संजू ने बताया कि वाहन के चालक मुकेश भी सभावाला देहरादून के रहने वाले हैं। जो गंभीर घायल हैं। एक अन्य तीर्थयात्री जीतू भाई ने बताया कि वह परिचालक के बगल में ही पहली सीट पर बैठे थे, मोड़ आते ही बस पलट गई और कई पलटी खाते हुए बस के परखच्चे उड़ गए।

4 of 5
गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य घायल कमलेश उपाध्याय ने बताया कि वह अपनी पत्नी मीना के साथ बैठे थे। वह तो जिंदा बच गए हैं, लेकिन उनकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए कमलेश की आंखें इलाज के लिए पहुंच रहे लोगों में पत्नी को ही ढूंढ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगोत्री हादसे में घायल का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
तीर्थयात्रियों का दल हरिद्वार के साथ चारधाम की यात्रा की प्लानिंग करके घर से निकला था। हादसे में घायलों ने बताया कि वह 15 अगस्त को गुजरात से चले थे। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार और यमुनोत्री के दर्शन किए। रविवार को वह गंगोत्री के दर्शन कर लौट रहे थे। इसके बाद उन्हें केदारनाथ व बदरीनाथ भी जाना था, लेकिन हादसे ने उनकी धार्मिक यात्रा पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें